बिहारे सप्तवर्षाणि अनंतरम् बुधवासरम् महा गठबंधनस्य सर्वकारः एकदा पुनः निर्मितवान ! नीतीश कुमार: मुख्यमंत्री पदस्य पुनः शपथम् गृहीतवान ! तेन सह राजदेण तेजस्वी यादवः उप मुख्यमंत्रिण: कार्यभारम् गृहीतवान !
बिहार में सात साल बाद बुधवार को महागठबंधन की सरकार एक बार फिर बनी ! नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ ली ! उनके साथ राजद से तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम की कमान संभाली !
इति नवसर्वकारस्यास्तित्वे आगमनस्यानंतरम् विगत २४ घटकेषु राज्ये अपराधस्य बहवः घटना: संमुखम् आगतवन्तः ! अपराधस्य एता: घटना: नीतीशम् तेजस्विम् चावृतुं भारतीय जनता दळमवसरम् प्रदत्तवान !
इस नई सरकार के अस्तित्व में आने के बाद बीते 24 घंटे में राज्य में अपराध की कई घटनाएं सामने आई हैं ! अपराध की इन घटनाओं ने नीतीश और तेजस्वी यादव को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी को मौका दे दिया है !
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: अपराधस्य घटनायाः उद्धरण दत्वा महागठबंधनस्य सर्वकारे व्यंगम् कृतवान ! स्व ट्वीते गिरिराज सिंह: कथित: तत अकस्मात् उद्योगे भवन् वृद्धिम्, परिणामागतुं आरंभं !
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपराध की घटनाओं का हवाला देकर महागठबंधन की सरकार पर तंज कसा है ! अपने ट्वीट में गिरिराज सिंह ने कहा कि अचानक रोजगार में हुई बढ़ोतरी, रुझान आना शुरू !
पटनायाः बुद्धा टोयोटा इत्यां लुंठनम् एवं हननम्, मुजफ्फरपुरस्य बीबीगंजे वणिजस्य गृहात् ५० लक्षस्य लुंठनम्, गोपालगंजे सुवर्णवनिजस्य अपहरणम् बिहारे कुसुमाकर: अस्ति ! नीतीश कुमारस्य तेजस्वी यादवस्य सर्वकारः अस्ति ! बिहारे जंगलराज पुनः !
पटना के बुद्धा टोयोटा में लूट एवं हत्या, मुजफ्फरपुर के बीबीगंज में व्यवसाई के घर से 50 लाख की लूट, गोपालगंज में स्वर्ण व्यवसाई का अपहरण ! बिहार में बहार है ! नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की सरकार है ! बिहार में जंगल राज फिर से !
स्वैके अन्य ट्वीते सिंह: कथित: मम भर्ता भवित: निरीक्षक: सम्प्रति भयं कस्य ! महागठबंधनस्य नव सर्वकारमपराधिनां नमस्कार: ! बिहारे कुसुमाकर: अस्ति ! भाजपातः पृथक भूत्वा राजदस्य सहाय्येण सर्वकारः निर्माणे भाजपा नीतीश कुमारमावृते संलग्नमस्ति !
अपने एक अन्य ट्वीट में सिंह ने कहा मोर सईयां भइले कोतवाल अब डर काहे का ! महागठबंधन की नई सरकार को अपराधियों की सलामी ! बिहार में बहार है नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव की सरकार है ! भाजपा से अलग होकर राजद के सहयोग से सरकार बनाने पर भाजपा नीतीश कुमार को घेरने पर लगी है !
तं कथितमस्ति तत नीतीश कुमार: निर्वाचने एनडीए इतम् ळब्धं जनाधारेण विश्वासघातः कृतवान ! तत्रैव बुधवासरम् उपमुख्यमंत्रिण: पद स्वीकर्ता तेजस्वी यादव: गुरूवासरम् स्वकार्यं स्वीकृतवान ! सः स्व कार्यकर्तान् उत्सवम् न कर्तुं कथितमस्ति !
उसने कहा है कि नीतीश कुमार ने चुनाव में एनडीए को मिले जनाधार से धोखा किया है ! वहीं बुधवार को डिप्टी सीएम का पद संभालने वाले तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपना कामकाज संभाल लिया ! उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को जश्न न मनाने के लिए कहा है !
स्व ट्वीते तेजस्वी कथित: धन्यवाद: बिहारम्, ईशेण प्रार्थनाम् करोमि तत प्रति बिहारवासिन: आशासु सत्यं अवतरितुं शक्नोतु ! सर्वै: समर्थकै: आग्रहमस्ति उत्सवं कृतस्यापेक्षा कार्ये संलग्नयन्तु ! निर्धनान् ग्रीवा मेलयन्तु न्यायिताया वा तेषां पीड़ानां हलस्य प्रयत्नम् कुर्वन्तु !
अपने ट्वीट में तेजस्वी ने कहा धन्यवाद बिहार, ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हर बिहारवासी की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं ! सभी समर्थकों से आग्रह है जश्न मनाने की बजाय काम पर लग जाएं ! गरीब-गुरबा को गले लगाए व ईमानदारी से उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें !
आगच्छन्तु वयं मेलित्वा बिहारमति अधिकं सम्यक् कुर्याम ! राज्यसभायां भाजपा सांसद: सुशील मोदी अपि बुधवासरम् नीतीशे लक्ष्यं लक्षितवान ! सः दृढ़ कथनम् कृतवान तत नीतीश कुमार: देशस्य उप राष्ट्रपति निर्मितुं इच्छति स्म जदयू इत्या: च् बहवः वरिष्ठ: नेतारः भाजपायाः मन्त्रिभिः सह वार्ता कृतमासीत् !
आइये हम सब मिलकर बिहार को और अधिक बेहतर बनाएं ! राज्यसभा में भाजपा सांसद सुशील मोदी ने भी बुधवार को नीतीश पर निशाना साधा ! उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार देश के उप राष्ट्रपति बनना चाहते थे और जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के मंत्रियों के साथ बात की थी !
सः स्वैके ट्वीते कथित: नीतीश: भारतस्य उप राष्ट्रपति निर्मितुं इच्छति स्म ! जदयू इत्या: बहवः वरिष्ठ नेतारः येन गृहीत्वा भाजपायाः मन्त्रिभिः वार्ता कृतमासीत् ! भाजपायाः नेतृत्वकः एनडीए पश्चिम बंगस्य पूर्व राज्यपालम् जगदीप धनखड़म् स्व उप राष्ट्रपति पदस्योम्मीदवारम् चिनुतमासीत् ! धनखड़: विपक्षस्य मार्गरेट अल्वाम् पराजित्वा शीर्ष पदे पदस्थ: !
उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा नीतीश भारत के उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे ! जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे लेकर भाजपा के मंत्रियों से बात की थी ! बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना था ! धनखड़ ने विपक्ष की मार्गरेट अल्वा को हराकर शीर्ष पद पर काबिज हो गए !