21.1 C
New Delhi

बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने नई राष्ट्रीय टीम का किया एलान, देखें लिस्ट

Date:

Share post:

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी के पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की है। इस बार बीजेपी की नई टीम में महिलाओं और युवाओं को मौका दिया गया है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गज बाहर हो गए हैं। दिग्गज नेता राम माधव और अनिल जैन को नई टीम में जगह नहीं मिली है। मुरलीधर राव का नाम भी नई लिस्ट से बाहर है। बीजेपी ने पहली बार 12 राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाए हैं। नई टीम में हर राज्‍य को बराबर की भागीदारी दी गई है।

भाजपा की राष्‍ट्रीय टीम में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह, राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास और पश्चिम बंगाल में मुकुल रॉय को राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष के तौर पर बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है। भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय व दुष्यंत कुमार गौतम को महासचिव बनाया गया है। वहीं, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण, अल्पसंख्य मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्धीकी और लाल सिंह आर्य को एससी मोर्चा के प्रमुख बनाया गया है। समीर ओरांव को एसीटी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पार्टी ने 23 राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। जिनमें अनिल बलूनी, संजय मयूख, डॉ संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और शाहनवाज हुसैन का नाम शामिल है। भाजपा अध्‍यक्ष ने अपनी नई टीम का एलान ऐसे वक्‍त में किया है जब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है।

बता दें कि, इससे पहले अप्रैल महीने में ही नई टीम की घोषणा होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को अपनी टीम का एलान टालना पड़ा था।

देखें लिस्ट:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[tds_leads input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_tdicon="tdc-font-tdmp tdc-font-tdmp-arrow-right" btn_icon_size="eyJhbGwiOiIxOSIsImxhbmRzY2FwZSI6IjE3IiwicG9ydHJhaXQiOiIxNSJ9" btn_icon_space="eyJhbGwiOiI1IiwicG9ydHJhaXQiOiIzIn0=" btn_radius="0" input_radius="0" f_msg_font_family="521" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIifQ==" f_msg_font_weight="400" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="521" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEzIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="521" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="600" f_pp_font_family="521" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="#309b65" pp_check_color_a_h="#4cb577" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjMwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMjUiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" msg_succ_radius="0" btn_bg="#309b65" btn_bg_h="#4cb577" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIwIn0=" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" msg_err_radius="0" f_btn_font_spacing="1"]
spot_img

Related articles

प्रियंका गांधी वाड्रा भगवत: रामेण पांडवै: च् कृतवती भ्रात राहुल गांधिण: तुलना ! प्रियंका गाँधी वाड्रा ने भगवान राम और पांडवों से की भाई...

मानहानि प्रकरणे राहुल गांधिम् द्वयो वर्षयो दंड भूतस्यानंतरम् तस्य संसद सदस्यता निरस्तं कृतवान् ! यं गृहीत्वा पूर्ण कांग्रेस...

वार्ताहर: भूतस्य नाटक: मा करोतु, वार्ताहरेण अकथयत् भाजपायाः चिह्नमुत्क्रीणयतु ! पत्रकार बनने का नाटक मत करो, रिपोर्टर से कहा BJP का ठप्पा लगा लो...

मोदी इति मुख्य नामनि विवादित कथन प्रकरणे गुजरातस्य सूरत न्यायालयेण दंड ळब्धस्यानंतरम् राहुल गांधिण: संसद सदस्यता निरस्तं कृतवान्...

आपस्य पूर्व पार्षद: ताहिर हुसैन: समेतं एकादशेषु देहली न्यायालयं कृतवानारोपम् निश्चितं ! AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 11 पर दिल्ली कोर्ट ने...

वर्ष २०२० तमे उत्तर-पूर्वी देहल्यां अभवत् हिंदू विरोधि उत्पातानां काळम् आईबी स्टाफ अंकित शर्मायाः निर्मम हनस्य प्रकरणे आम...

राहुल गाँधीम् २ वर्षयो कारागार, पुनः त्वरितैव ळब्धवान् कारागारमुक्तिपत्रम् ! राहुल गाँधी को 2 साल की जेल, फिर तुरंत ही मिल गई बेल !

File foto गुजरातस्य सूरत सेशन न्यायालयं राहुल गाँधीम् पीएम मोदिनि दत्तं एकस्य कथनस्य प्रकरणे दोषिन् कृतवान् ! न्यायालयं तेन...