23.1 C
New Delhi

पीलीभीत हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में शनिवार सुबह बोलेरो जीप और रोडवेज बस के बीच टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 30 अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि, शनिवार सुबह लखनऊ से पीलीभीत जा रही एक रोडवेज बस की बोलेरो जीप से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि रोडवेज बस की छत उखड़कर अलग जा गिरी थी। यह हादसा पूरनपुर के 730 नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों का पीलीभीत के जिला अस्पताल और बरेली में इलाज कराया जा रहा है। बस हादसे में नौ लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। जिसमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। करीब 32 लोग घायल भी हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[tds_leads input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_tdicon="tdc-font-tdmp tdc-font-tdmp-arrow-right" btn_icon_size="eyJhbGwiOiIxOSIsImxhbmRzY2FwZSI6IjE3IiwicG9ydHJhaXQiOiIxNSJ9" btn_icon_space="eyJhbGwiOiI1IiwicG9ydHJhaXQiOiIzIn0=" btn_radius="0" input_radius="0" f_msg_font_family="521" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIifQ==" f_msg_font_weight="400" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="521" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEzIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="521" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="600" f_pp_font_family="521" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="#309b65" pp_check_color_a_h="#4cb577" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjMwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMjUiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" msg_succ_radius="0" btn_bg="#309b65" btn_bg_h="#4cb577" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIwIn0=" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" msg_err_radius="0" f_btn_font_spacing="1"]
spot_img

Related articles

यत् स्थानम् हिन्दुनां पलायेण चर्चायामागतवान्, तत्र हरियाणा एसटीएफ इत्यां घातम् ! जो जगह हिंदुओं के पलायन से चर्चा में आया, वहाँ हरियाणा STF पर...

उत्तर प्रदेशस्य शामली जनपदस्य कैराना केचन वर्षाणि पूर्वम् हिन्दुनां पलायेण गृहीत्वा राष्ट्रीय स्तरे चर्चायामागतवान् स्म ! सम्प्रति अस्यैव...

राहुल गांधिण: स्थितिम् दर्श, कांग्रेसतः पलायितुमरभन् सह्ययोगिनः ! राहुल गाँधी की हालत देख, कांग्रेस से भागने लगे सहयोगी !

सांसदी संपादनस्यानंतरं एके प्रेस कांफ्रेंस इत्यां राहुल गांधी अकथयत् स्म तत ते क्षमा याचितुं न शक्नोति, कुत्रचित् तस्य...

प्रियंका गांधी वाड्रा भगवत: रामेण पांडवै: च् कृतवती भ्रात राहुल गांधिण: तुलना ! प्रियंका गाँधी वाड्रा ने भगवान राम और पांडवों से की भाई...

मानहानि प्रकरणे राहुल गांधिम् द्वयो वर्षयो दंड भूतस्यानंतरम् तस्य संसद सदस्यता निरस्तं कृतवान् ! यं गृहीत्वा पूर्ण कांग्रेस...

वार्ताहर: भूतस्य नाटक: मा करोतु, वार्ताहरेण अकथयत् भाजपायाः चिह्नमुत्क्रीणयतु ! पत्रकार बनने का नाटक मत करो, रिपोर्टर से कहा BJP का ठप्पा लगा लो...

मोदी इति मुख्य नामनि विवादित कथन प्रकरणे गुजरातस्य सूरत न्यायालयेण दंड ळब्धस्यानंतरम् राहुल गांधिण: संसद सदस्यता निरस्तं कृतवान्...