31.1 C
New Delhi

सीएम योगी ने प्रदेश के सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Date:

Share post:

कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद और एनसीआर के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मोदीनगर गाजियाबाद में प्रदेश के सबसे बड़े आईनॉक्स के नए ऑक्सीजन प्लांट का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। यह इकाई 140 मीट्रिक टन प्रतिदिन लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन करेगी। यह इकाई प्रदेश के 27 व केंद्र के अधीन 10 बड़े अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति करेगी।

गाजियाबाद में नए ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, आज आवश्यकता है कि हमारे पास ऑक्सीजन का 72 घंटे का बैकअप हो। आईनॉक्स के नए ऑक्सीजन प्लांट के आने से हमारे प्रयासों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के राज्यों को अब लिक्विड ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। 

मुख्यमंत्री ने आईनॉक्स ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि, आईनॉक्स ग्रुप ने प्रदेश के मध्यांचल क्षेत्र में नया प्लांट लगाने की इच्छा व्यक्त की है। प्रदेश सरकार इसमें भरपूर सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक निवेशक यहां आकर संतुष्ट हो। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान हमारी टीम ने बेहतरीन प्रयास किए हैं। जिनके कारण उत्तर प्रदेश में निवेश की सम्भावनाएं बनी हैं। निवेश की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाते हुए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में प्रदेश को दूसरे स्थान पर ले आए हैं।

बता दें कि गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। जहां से 140 टन से ज्यादा गैस का प्रतिदिन उत्पादन किया जाएगा। कोरोना काल के चलते मरीजों में ऑक्सीजन की कमी देखी जाती है। ऐसे में प्लांट उनके लिए संजीवनी के रूप में साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

मुस्लिम संगठनानि न रोचन्ते अजमेर ९२, देशस्य सर्वात् वृहत् सेक्स घटनायां रचितं चलचित्रम् ! मुस्लिम संगठनों को सुहा नहीं रहा अजमेर 92, देश के...

९० दशके देशस्य सर्वात् वृहत् सेक्स घटनाम् राजस्थानस्याजमेरे कृतवत् ! अस्मिन् घटनायां आधृतं एकं चलचित्रम् अजमेर ९२ नाम्ना...

२०२४ तमे अपि तैव भविष्यति, मया ज्ञातम् अस्ति-एस जयशंकर: ! 2024 में भी वही होगा, हमें पता है-विदेश मंत्री एस जयशंकर !

वैदेशी धरायां तिष्ठ्वा भारतं प्रति नकारात्मक वार्ताः कर्ता कांग्रेस दलस्य पूर्वाध्यक्ष: राहुल गांधिम् केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर:...

प्रेमिम् ळब्धुं धर्मस्य भित्तयः त्रोटित्वा रुबीना खानतः अभवत् रूबी अवस्थी, कृतवती पाणिग्रहण ! प्रेमी को पाने के लिए मजहब की दीवारें तोड़कर रुबीना खान...

उत्तरप्रदेशस्य बहराइच जनपदस्यारक्षि स्थानम् देहात क्षेत्र वासिना एका युवती स्वप्रेमिम् ळब्धुं धर्मस्य भित्ति त्रोटितवती ! ताम् धर्म परिवर्तनम्...

प्रस्तुतभूतेन पूर्वम् ७२ हूरें चलचित्रम् निस्सरत् दंगलतः अग्रं ! रिलीज से पहले 72 हूरें फिल्म निकली दंगल से आगे !

निर्देशक: संजय पूरन सिंहस्य निर्देशने निर्मितं चलचित्रम् ७२ हूरें इत्या: टीजर प्रस्तुतस्यानंतरेन विशेष चर्चायामस्ति ! इदम् चलचित्रम् ७...