36.1 C
New Delhi

यूपीएसआरटीसी में 21700 पदों पर भर्ती की तैयारी, योगी सरकार को भेजा गया ब्योरा

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद निगम प्रशासन ने खाली पदों का ब्योरा तैयार किया है। निगम में क, ख, ग और घ वर्ग के करीब 21700 पद खाली हैं। अब इन पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से दिशा-निर्देश मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बताया जा रहा है कि बसों के संचालन और निगरानी के लिए 73 हजार कर्मचारियों की जरूरत है। जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 18000 नियमित और 33 हजार संविदा मिलाकर कुल 51 हजार कर्मचारी तैनात हैं। इस हिसाब से 22 हजार के करीब खाली पदों पर भर्ती होनी हैं।

परिवहन निगम के एमडी धीरज साहू के मुताबिक, शासन के आदेश पर खाली पदों का ब्यौरा तैयार करके भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शासन की ओर से भर्ती के संबंध में दिशा-निर्देश मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। खास बात ये है कि साल 1989 के बाद अब रोडवेज में सीधी भर्ती होने जा रही है।

रोडवेज के पास खुद की 9000 और 3000 अनुबंधित बसें हैं। मानक के हिसाब से एक बस पर 7.41 कर्मचारियों की जरूरत है। क वर्ग में प्रधान प्रबंधक के 22 पद, ख वर्ग में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के 68 पद, ग वर्ग में लिपिक संवर्ग के 4610 पद और घ वर्ग में चालक-परिचालक के 17000 पद खाली पड़े हैं, जिनपर भर्ती करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

नेहा उपरि ३० सेकेण्ड्-मध्ये १४ प्रावश्यं प्रहारिता, कण्ठस्य शिराः अकर्तयत् ! नेहा पर 30 सेकेंड में 14 बार चाकू से वार, काट डाली गले...

कर्णाटकस्य हुब्ली-नगरे फयाज इत्यनेन नेहा हीरेमठ्-इत्यस्याः छुरिकाघातेन अहनत् ! नेहा प्रकाश्यदिवसे क्रूरतया मारिता आसीत्! अधुना अस्मिन् प्रकरणे नेहा-वर्यस्य...

कांग्रेसस्य दृष्टि भ्रष्टाचारे-पीएम नरेंद्र मोदिन् ! कांग्रेस का ध्यान भ्रष्टाचार पर-पीएम नरेंद्र मोदी !

प्रधानमन्त्री नरेन्द्रमोदी कर्णाटकस्य बेङ्गळूरुनगरे जनसभां सम्बोधयति ! नादप्रभु केम्पेगौडा वर्यः बेङ्गलूरुनगरं महत् नगरं कर्तुं स्वप्नम् अपश्यत्, परन्तु काङ्ग्रेस्-सर्वकारः...

कन्हैया लाल तेली इत्यस्य किं ?:-सर्वोच्च न्यायालयम् ! कन्हैया लाल तेली का क्या ?:-सर्वोच्च न्यायालय !

भवतम् जून २०२२ तमस्य घटना स्मरणम् भविष्यति, यदा राजस्थानस्योदयपुरे इस्लामी कट्टरपंथिनः सौचिक: कन्हैया लाल तेली इत्यस्य शिरोच्छेदमकुर्वन् !...

१५ वर्षीया दलित अवयस्काया सह त्रीणि दिवसानि एवाकरोत् सामूहिक दुष्कर्म, पुनः इस्लामे धर्मांतरणम् बलात् च् पाणिग्रहण ! 15 साल की दलित नाबालिग के साथ...

उत्तर प्रदेशस्य ब्रह्मऋषि नगरे मुस्लिम समुदायस्य केचन युवका: एकायाः अवयस्का बालिकाया: अपहरणम् कृत्वा तया बंधने अकरोत् त्रीणि दिवसानि...