23.1 C
New Delhi

सीएम योगी का सख्त निर्देश, कोरोना को लेकर इन जिलों में बरती जाए विशेष सतर्कता

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 90 प्रतिशत के पार पहुंच गया है। पिछले कुछ महीनों के मुकाबले प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में गिरवाट देखने को मिली है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लखनऊ, कानपुर नगर व वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। इसलिए इसमें कोई भी ढिलाई न बरती जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण की जांच की व्यवस्था लगातार सुदृढ़ की जा रही है, जिसके चलते आज तक प्रदेश में 1.25 करोड़ कोविड-19 टेस्ट किए जा चुके हैं। 30 सितंबर, 2020 तक यह संख्या एक करोड़ थी। इस प्रकार 15 दिन में कोविड-19 टेस्ट की संख्या में 25 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। सीएम योगी ने कहा, कोरोना की निगरानी के लिए सर्विलांस सस्टिम को और मजबूत किया जाए। उन्होंने सभी अस्पतालों में दवाई और मेडिकल से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सरप्लस में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला सुरक्षा के दृष्टिगत हर थाने में एक महिला हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। राज्य सरकार द्वारा लागू किया जा रहा ‘मिशन शक्ति’ अभियान शारदीय नवरात्रि से लेकर बासंतिक नवरात्रि तक निरंतर चलाया जाएगा। महिला एवं बालिका सुरक्षा के मद्देनजर यह राज्य सरकार का एक विशेष अभियान है, जिसमें पुलिस सहित अन्य विभागों के सहयोग की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[tds_leads input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_tdicon="tdc-font-tdmp tdc-font-tdmp-arrow-right" btn_icon_size="eyJhbGwiOiIxOSIsImxhbmRzY2FwZSI6IjE3IiwicG9ydHJhaXQiOiIxNSJ9" btn_icon_space="eyJhbGwiOiI1IiwicG9ydHJhaXQiOiIzIn0=" btn_radius="0" input_radius="0" f_msg_font_family="521" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIifQ==" f_msg_font_weight="400" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="521" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEzIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="521" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="600" f_pp_font_family="521" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="#309b65" pp_check_color_a_h="#4cb577" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjMwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMjUiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" msg_succ_radius="0" btn_bg="#309b65" btn_bg_h="#4cb577" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIwIn0=" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" msg_err_radius="0" f_btn_font_spacing="1"]
spot_img

Related articles

कैलाश पर्वतस्य चंद्रस्य च् रहस्यम् ! कैलाश पर्वत और चंद्रमा का रहस्य !

कैलाश पर्वतं एकं असिद्ध रहस्यमस्ति, कैलाश पर्वतस्य एतै: रहस्यै: नासापि विस्मित: अभवत्, कैलाश पर्वतं, अस्य ऐतिहासिक पर्वतं अद्यैव...

एकं इदृशमेव सत्यघटना यस्योत्तरमद्यैव कश्चित पार्श्व नास्ति ! एक ऐसी सत्य घटना जिसका जवाब आज तक किसी के पास नहीं है !

स्थानम्, श्री हनुमान गढ़ी मंदिरमयोध्या ! काळं, वर्ष १९९८ तमस्यैकं अघोषित दिवसं ! मंदिरम् परिसरे स्थापितं शीतजलस्य मशीन...

बिहारे भयातंकस्य च् द्वितीय नाम पप्पू यादव: ! बिहार में भय और आतंक का दूसरा नाम पप्पू यादव !

पप्पू यादवस्य जन्म मधेपुरा जनपदे १९६७ तमे अभवत् स्म, १९९० तमे निर्दलीय विधायक: भूत्वागतवान् स्म ! पप्पू यादवस्य...

तमिल संस्कृतिमग्रम् बर्धयति पीएम मोदिन्-अधीनमस्य त्रिनवति अधिकं द्वयशतानि महंत: ! तमिल संस्कृति को आगे बढ़ा रहे PM मोदी-अधीनम के 293वें महंत !

मदुरै अधीनमस्य प्रमुख महंत: नव संसद भवनस्योद्घाटने तमिल संस्कृतिमग्रम् बर्धनाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदिम् धन्यवाद: दत्तवान् ! मदुरै अधीनम के...