22.1 C
New Delhi

लखनऊ में विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग, मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस

Date:

Share post:

राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने ऊपर तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला को आत्मदाह करता देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी फौरन दौड़े और किसी तरह बचाने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एस.के नंदा के मुताबिक महिला 90 प्रतिशत झुलस गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना विधानसभा के गेट नंबर 3 के सामने की है। यहां मंगलवार को महराजगंज जिले की एक पीड़ित महिला न्याय न मिलने से आहत होकर विधानसभा के सामने पहुंची और अचानक उसने अपने ऊपर तेल डालकर खुद को आग लगा ली। यह मंजर देखकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए उन्होंने आनन-फानन में महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मामला धर्म परिवर्तन का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

महाराजगंज से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की रहने वाली अंजली तिवारी की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी से हुई थी। शादी के बाद उसका तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आशिक रजा नाम के युवक से शादी कर ली। शादी के बाद आशिक सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप है कि आशिक के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान अंजली ने 13 अक्टूबर को आत्मदाह की बात को लेकर नोटिस दिया था। जिसके बाद महिला बुधवार को विधानसभा के सामने पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया। डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। महिला महराजगंज की रहने वाली है, उसके बारे में बाकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

सबरीमाला मंदिरम् गन्तुकान् तीर्थयात्रिनः शौचालयस्य जले पचितं भोजनम् परिवेषते स्म अब्दुल: ! सबरीमाला मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को शौचालय के पानी में पका खाना...

केरले सत्ताधारिन् सीपीआईएम इत्या: यूथ विंग इत्यस्य नेता अब्दुल शमीमे सबरीमाला मंदिरम् गन्तुकान् तीर्थयात्रिनः शौचालयस्य जले पचत् भोजनम्...

पुनः गृहागमनकृत्वा आफरीन अभवत् निशा ! घर-वापसी कर आफरीन बनीं निशा !

उत्तर प्रदेशस्य सीतापुर जनपदे एका मुस्लिम बालिका गृहागमनम् कृतास्ति ! गृहागमन कर्ता बालिकायाः नाम आफरीन याधुना निशा नाम्ना...

१५ दिवसानां अभ्यांतरम् हलाल माल इत्या: पूर्ण स्टॉक निर्वर्तु, योगी सर्वकारस्य निर्देश: ! 15 दिन के भीतर हलाल माल का सारा स्टॉक हटाओ, योगी...

उत्तर प्रदेशे हलाल प्रोडक्ट प्रतिबंधस्यानंतरम् तत्रस्य योगी सर्वकारः राज्यस्य सर्वे थोक फुटकर च् विक्रेता: अदिशत् तत ताः १५...

मतदाता सूच्यां स्वनाम पंजीकारयन्तु बांग्लादेशिन: अनाधिकृत प्रवेशका: ! मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएँ बांग्लादेशी घुसपैठिए !

भारते आगत लोकसभा निर्वाचनतः पूर्वम् तृणमूल कांग्रेसस्यैकस्य नेतु: कथनम् कलहम् उत्पादयत् ! टीएमसी नेता रत्ना बिस्वास पश्चिम बंगस्य...