25.1 C
New Delhi

योगी सरकार की बड़ी घोषणा – अयोध्या में बनेगा श्री राम विश्वविद्यालय

Date:

Share post:

जब से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनी है, धर्म और विकास की एक अलग ही धारा बहने लगी है। अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही विकास ने भी दस्तक दी है. एक के बाद एक नई विकास की परियोजनाओं की घोषणाएं हो रही हैं.

सड़क और एयरपोर्ट के बाद अब योगी सरकार श्री राम विश्वविद्यालय बनाने जा रही है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने ‘श्री राम विश्वविद्यालय’ (Shree Ram University) की स्थापना की घोषणा की. साथ ही इसे बनाने के लिए निजी क्षेत्र के लोगों को भी आमंत्रित किया.

ऐसा कहा जा रहा है कि अयोध्या के कई गणमान्य लोगों ने प्रस्ताव सामने रखा था कि निजी विश्वविद्यालय के क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम विश्वविद्यालय स्थापित हो. भगवान राम के नाम पर बन रही इस यूनिवर्सिटी में धर्म के साथ-साथ धर्म शास्त्रों को पढ़ाए जाने का उद्देश्य है. इसके अलावा लोगों की मांग है कि श्री राम के साहित्य, रामायण, राम चरित्र मानस, धर्मग्रंथों और जितनी भाषाओं में रामायण लिखी गई, उन पर शोध हो. साथ ही उन विषयों पर अध्ययन केंद्र भी बनें.

यहाँ ये जानना महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश में ऐसे कई विश्वविद्यालय हैं, जहां धर्म, कर्मकांड और धर्म शास्त्रों की पढ़ाई होती है. काशी हिंदू विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग में एक ऐसा ही प्रकोष्ठ है, जहां कर्मकांड का अध्ययन कराया जाता है. इसके अलावा कई यूनिवर्सिटीज़ में ज्योतिष आदि की भी पढ़ाई कराई जाती है. हालांकि, श्री राम विश्वविद्यालय को प्रभु राम से सम्बंधित विषयो पर ही केंद्रित करने की मांग की गई है.

गौरतलब है कि अयोध्या में एक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट भी बनवाया जा रहा है. ताकि राम मंदिर निर्माण के बाद देश-विदेश से भक्त यहां दर्शन के लिए आसानी से आ सकें. जानकारी मुताबिक, अगले साल तक एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा. वहीं, रोप-वे और सड़कों का भी निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. एक किस्म से अयोध्या को सांस्कृतिक नगरी के तौर पर विकसित करने का प्लान है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[tds_leads input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_tdicon="tdc-font-tdmp tdc-font-tdmp-arrow-right" btn_icon_size="eyJhbGwiOiIxOSIsImxhbmRzY2FwZSI6IjE3IiwicG9ydHJhaXQiOiIxNSJ9" btn_icon_space="eyJhbGwiOiI1IiwicG9ydHJhaXQiOiIzIn0=" btn_radius="0" input_radius="0" f_msg_font_family="521" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIifQ==" f_msg_font_weight="400" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="521" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEzIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="521" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="600" f_pp_font_family="521" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="#309b65" pp_check_color_a_h="#4cb577" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjMwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMjUiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" msg_succ_radius="0" btn_bg="#309b65" btn_bg_h="#4cb577" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIwIn0=" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" msg_err_radius="0" f_btn_font_spacing="1"]
spot_img

Related articles

मदरसायां शेते स्मावयस्क: छात्र:, मौलविन् पश्चतः आगत्य दुष्कर्म कृतवान् ! मदरसे में सो रहा था नाबालिग छात्र, मौलवी ने पीछे से आकर रेप किया...

साभार ऑपइंडिया उत्तरप्रदेशस्यालीगढ़ जनपदे एकस्य मदरसायाः वरिष्ठ छात्रे (सूचनापत्रस्यानुरूपम् मौलविन्) स्व कनिष्ठावयस्का बालकेणाप्राकृतिक दुष्कर्मस्य आरोपमभवत् ! आरोपिण: नाम अल्तमस...

यत् स्थानम् हिन्दुनां पलायेण चर्चायामागतवान्, तत्र हरियाणा एसटीएफ इत्यां घातम् ! जो जगह हिंदुओं के पलायन से चर्चा में आया, वहाँ हरियाणा STF पर...

उत्तर प्रदेशस्य शामली जनपदस्य कैराना केचन वर्षाणि पूर्वम् हिन्दुनां पलायेण गृहीत्वा राष्ट्रीय स्तरे चर्चायामागतवान् स्म ! सम्प्रति अस्यैव...

राहुल गांधिण: स्थितिम् दर्श, कांग्रेसतः पलायितुमरभन् सह्ययोगिनः ! राहुल गाँधी की हालत देख, कांग्रेस से भागने लगे सहयोगी !

सांसदी संपादनस्यानंतरं एके प्रेस कांफ्रेंस इत्यां राहुल गांधी अकथयत् स्म तत ते क्षमा याचितुं न शक्नोति, कुत्रचित् तस्य...

प्रियंका गांधी वाड्रा भगवत: रामेण पांडवै: च् कृतवती भ्रात राहुल गांधिण: तुलना ! प्रियंका गाँधी वाड्रा ने भगवान राम और पांडवों से की भाई...

मानहानि प्रकरणे राहुल गांधिम् द्वयो वर्षयो दंड भूतस्यानंतरम् तस्य संसद सदस्यता निरस्तं कृतवान् ! यं गृहीत्वा पूर्ण कांग्रेस...