स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती पर उन्हें नमन

Date:

9/11 की तारीख को याद रखता होगा अमेरिका लादेन के आतंकवादी हमले के लिए! पर एक भारतीय 9/11 को याद रखता है एक युवा सन्यासी के वक्तव्य के लिए! एक साधु, जिसने हजारों धर्मों,पन्थों का प्रतिनिधित्व करने आए हजारों विद्वानों, लेखको और वैज्ञानिकों को अपने एक भाषण से हिला डाला! जिसे सबसे अंत में मौका मिला! जिसका अपमान करने के लिए उसे “शून्य” पर बोलने को कहा गया…पर जब उसने बोलना शुरू किया, तब उसने संसार की हर वस्तु को शून्य से जोड़ दिया!वह दिनों, रात,घण्टे, बिना रुके, बिना थके बोलता रहा….सारी सभा, सारा यूरोप और समूचा अमेरिका तल्लीन होकर सुनता रहा!और अगले दिन अमेरिका के अखबारों में छपा कि भारत का एक युवा सन्यासी समूचे यूरोपीय ज्ञान पर भारी पड़ गया!

एक तीस साल के भारतीय ने आज से 129 साल पहले शिकागो में हिन्दू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का जो डंका बजाया, उसकी गूंज आज भी न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरे पश्चिम में सुनाई पड़ती है!

वैसे तो बताने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हिंदुस्तान का बच्चा बच्चा उस तेजस्वी मानुष को जानता है, मानता है…परन्तु फिर भी कहे देता हूँ कि उस परम सिद्ध मनुज का नाम था स्वामी विवेकानंद!

दिनकर जी के शब्दों में…

हिंदुओं को लीलने के लिए अंग्रेजी भाषा, ईसाई मत तथा यूरोपीय बौद्धिकवाद का जो तूफान उठा था, वह स्वामि विवेकानंद के हिमालय जैसे विशाल वक्ष से टकराकर वापस लौट गया।”

विवेकानंद जी की जब बात होती है तो अक्सर शिकागो के उनके विश्व प्रसिद्ध भाषण की चर्चा अवश्य होती है! अवश्य होनी भी चाहिए!

किन्तु स्वामि जी की चर्चा केवल इतने के लिए ही नहीं होनी चाहिए!

स्वामि जी की चर्चा होनी चाहिए उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में सोते हुए हिंदुत्व को जगाने के लिए!

स्वामि जी की चर्चा होनी चाहिए…भारत मे व्यापारी बनकर आए हुए ईसाई, अंग्रेज,पुर्तगाली, डच, फ्रांसीसी आदि शक्तियों की पोल पट्टी खोलने के लिए!

उनकी चर्चा होनी चाहिए उनके ज्ञान और विज्ञान के लिए! उनकी अमृत वाणियों के लिए और भगवान श्री कृष्ण द्वारा गीता में दिए उपदेशों पर उनकी लिखी भक्तियोग, ज्ञानयोग और कर्मयोग आदि पुस्तकों के लिए!

उनके असंख्य लेखों, व्याख्यानों आदि के लिए, जिन्होंने न सिर्फ देश को नई राह दिखाई, बल्कि स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहे सेनानियों के लिए प्रेरणास्रोत रहीं!

आज क्या पश्चिम इस बात को स्वीकार करेगा कि हमारे पास एक ऐसा सन्यासी था जो हजारों पृष्ठों की पुस्तक, जिसे पढ़ने में महीनों लग जाते थे, उसे मात्र एक घण्टे में पढ़ जाता था! और न सिर्फ पढ़ जाता था…बल्कि एक एक पृष्ठ पर क्या लिखा है, उसे भी व्याख्या सहित सुना देता था!

क्या आज विज्ञान इस बात को मानेगा कि निकोला टेस्ला जैसा वैज्ञानिक भी जिन समीकरणों और सिद्धांतों को सिद्ध नहीं कर पा रहा था….केवल एक बार स्वामि जी से मिला और उसके हजारों सूत्र सिद्ध हो गए!

इस बात को न तो विज्ञान मानेगा और न ही, आज के वैज्ञानिक! किन्तु स्वयं टेस्ला ने अपनी पुस्तक में इसका जिक्र किया है और विवेकानंद स्वामी को धन्यवाद भी दिया है!

जरा सोचिए! कितना तेज, कितना ज्ञान, कितनी ऊर्जा रही होगी उस व्यक्ति में!

कितनी चमक रही होगी उस तेजोमय व्यक्तित्व में!

जिसके हृदय में श्रीराम और श्रीकृष्ण हुआ करते थे….और जिसके मुख लर साक्षात सरस्वती विराजती थीं!

गर्व कीजिए कि ऐसा व्यक्तित्व भारतवर्ष में हुआ था…आपकी मिट्टी पर हुआ था!

स्वामी जी केवल….युवा दिवस कहलाने , फेसबुक, व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाने और श्रद्धांजलि अर्पित करने की वस्तु नहीं है, बल्कि शब्दशः अनुकरण किया जाने वाला नाम हैं!

अंत में क्या कहूँ बस!

स्वामी जी कभी आप थे…..इसीलिए आज हम हैं! आपको मेरा प्रणाम! वन्दन! अभिनन्दन!🙏🏻

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

गुजरात सर्वकारस्यादेशानुसारं मदरसा भ्रमणार्थं शिक्षिकोपरि आक्रमणं जातम् ! गुजरात सरकार के आदेश पर मदरसे का सर्वे करने पहुँचे शिक्षक पर हमला !

गुजरात्-सर्वकारस्य आदेशात् परं अद्यात् (१८ मे २०२४) सम्पूर्णे राज्ये मद्रासा-सर्वेः आरब्धाः सन्ति। अत्रान्तरे अहमदाबाद्-नगरे मदरसा सर्वेक्षणस्य समये एकः...

यत् अटाला मस्जिद् इति कथ्यते, तस्य भित्तिषु त्रिशूल्-पुष्पाणि-कलाकृतयः सन्ति, हिन्दुजनाः न्यायालयं प्राप्तवन्तः! जिसे कहते हैं अटाला मस्जिद, उसकी दीवारों पर त्रिशूल फूल कलाकृतियाँ, ​कोर्ट...

उत्तरप्रदेशे अन्यस्य मस्जिदस्य प्रकरणं न्यायालयं प्राप्नोत्! अटाला-मस्जिद् इतीदं माता-मन्दिरम् इति हिन्दुजनाः जौन्पुर्-नगरस्य सिविल्-न्यायालये अभियोगं कृतवन्तः। जौनपुरस्य अस्य मस्जिदस्य...

नरसिंह यादवस्य भोजने मादकद्रव्याणां मिश्रितं अकरोत्-बृजभूषण शरण सिंह: ! नरसिंह यादव के खाने में मिलाया गया था नशीला पदार्थ-बृजभूषण शरण सिंह !

उत्तरप्रदेशस्य बि. जे. पि. सदस्यः तथा रेस्लिङ्ग्-फ़ेडरेशन् इत्यस्य पूर्व-अध्यक्षः ब्रिज्-भूषण्-शरण्-सिङ्घ् इत्येषः महत् प्रकटीकरणं कृतवान्। बृजभूषण् शरण् सिङ्घ् इत्येषः...

स्विट्ज़र्ल्याण्ड्-देशस्य एकः दलितः राहुलगान्धी इत्यनेन सह 91 दिनानि यावत् निवसत्, ततः काङ्ग्रेस्-पक्षस्य वास्तविकं मुखं ज्ञातवान् ! स्विट्जरलैंड से आया एक दलित, 91 दिन राहुल...

सद्यः एव काङ्ग्रेस्-नेता राहुल्-गान्धी इत्यस्य न्याययात्रायां भागम् अगृह्णात् नितिन्-परमार नामकः दलित-व्यक्तिः सामान्यजनैः सह कथं व्यवहारः कृतः इति विवरणं...
Exit mobile version