आधुनिककाल में श्रीरामचरितमानस का महत्त्व

Date:

  1.  1. भवानीशंकरौ   वन्दे  श्रध्दाविश्वासरुपिणौ  |

                             याभ्यां विना न पश्यन्ति सिद्धा स्वान्तःस्थमीश्वरमं |

         इस श्लोक में शिव-पार्वती की महिमा का वर्णन किया गया है | भगवान शंकर और माता  पार्वती ये दोनों श्रद्धा और विश्वास के प्रतिरूप हैं |इनकी कृपा के बिना कोई भी व्यक्ति, वह चाहे कितना ही सिद्ध पुरुष हो, अपने हृदय में ईश्वर के रूप के दर्शन नहीं कर सकता | गोस्वामी तुलसीदासजी ने इस श्लोक में शिव-पार्वती की प्रार्थना करते हुए उनकी महिमा का वर्णन किया है |

        कहने का अभिप्राय यह है कि ईश-वंदना के बिना इस चराचर जगत में कोई भी कार्य करना संभव नहीं है | अतः किसी भी कार्य को करने के पहले  हमें प्रभु का ध्यान अवश्य करना चाहिए | 

2. जो सुमिरत सिधि होई गन नायक करिबर बदन |

                          करउ अनुग्रह सोइ बुद्धि रासि सुभ गुन सदन ||

                                                इन पंक्तियों में  प्रभु गणेशजी की वंदना की गई है जो गुणों की खान हैं,जिनका मुख हाथी के समान है, जो शुभ गुणों के भण्डार हैं और बुद्धि के धनी हैं | ऐसे श्रीगणेशजी के ध्यानमात्र से सभी मनोकामनाएं  पूरी हो जाती हैं |इसीलिए हम सभी लोगों को गणेशजी की वंदना करनी चाहिए |गोस्वामी तुलसीदासजी ने श्रीरामचरितमानस के बालकाण्ड के आरम्भ में ही गणेशजी की बार-बार वंदना की है |

3. सुनि समुझहि जन मुदित मन मज्जहिं अति अनुराग |

                      लहहिं चारि फल अछत तनु साधु समाज प्रयाग   ||                         

इन पंक्तियों में गोस्वामी तुलसीदास जी ने सज्जन लोगों का गुणगान  किया है | जो  लोग सज्जन लोगों की बातों को ध्यान से सुनते हैं और प्रेमपूर्वक उन बातोँ पर  मनन करके प्रसन्नता से अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं उन्हें इसी जीवन में  धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है | अतः हम सभी  लोगों को सज्जनों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए |              

Tiwari Rita
मैंने नवोदय विद्यालय समिति में तीस वर्षो तक उपप्राचार्य के पद पर कार्य किया है | मैंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हिंदी में एम.ए और पीएच-डी की डिग्री प्राप्त की है | मेरी रूचि हिंदी धर्म ग्रंथों को पढ़ने तथा उनमें निहित जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के लोगों तक उन्हें पहुँचाने में है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

राजानां-महाराजाणां अपमानम् कुर्वन्ति कांग्रेसस्य युवराज:-पीएम नरेंद्र मोदिन् ! राजा-महाराजाओं का अपमान करते हैं कांग्रेस के शहजादे-पीएम नरेंद्र मोदी !

प्रधानमन्त्री नरेन्द्रमोदी, काङ्ग्रेस्-पक्षस्य नेता राहुलगान्धी वर्यस्य विरुद्धम् तीव्रम् निन्दाम् अकरोत्। राहुलगान्धी-वर्यस्य नामं विना, प्रधानमन्त्री मोदी अवदत् यत्, काङ्ग्रेस्...

किं सर्वकारीय-अनुबन्धान् प्राप्तुं हिन्दुजनाः मुस्लिम्-मतानुयायिनः भवितुम् भविष्यन्ति ? सरकारी ठेका लेने के लिए क्या हिंदुओं को मुस्लिम बनना होगा ?

२०२४ तमस्य वर्षस्य लोकसभा-निर्वाचनस्य कृते काङ्ग्रेस्-पक्षः स्वस्य घोषणापत्रे यत् प्रकारेण प्रतिज्ञां कृतवान् अस्ति, तस्य तुष्टिकरण-नीतिः तस्य अधोभागे लुक्किता...

अप्राकृतिक-मैथुनस्य अनन्तरं हिन्दु-बालिका बन्धिता, बलात्कृता, गोमांसं पोषिता च ! हिंदू लड़की को फँसाया, रेप और अप्राकृतिक सेक्स के बाद गोमांस भी खिलाया !

मध्यप्रदेशस्य ग्वालियर्-नगरे सबीर् खान् नामकस्य युवकस्य विरुद्धं हिन्दु-बालिकया सह लव्-जिहाद् इति कथ्यमानं प्रकरणं पञ्जीकृतम् अस्ति। सबीर् इत्ययं प्रथमं...

कर्णाटके गृहं प्रति अश्लीलानि छायाचित्राणि दर्शयित्वा मतदानं न कर्तुं प्रार्थयन्तु ! कर्नाटक में घर-घर जाकर अश्लील फोटो दिखा वोट न करने की अपील !

कर्णाटक-महिला-आयोगः मुख्यमन्त्रिणं सिद्धरमैया-वर्यं पत्रम् अलिखत् यत् एकस्मिन् प्रकरणस्य एस्. ऐ. टि. अन्वेषणं कर्तव्यम् इति। कर्नाटक-महिला-आयोगः हसन्-नगरे वैरलस्य कथितस्य...
Exit mobile version