कोरोना काल में दुर्गा पूजा और रामलीला मंचन को लेकर योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Date:

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं, कोरोना काल में अगले महीने की 17 तारीख से दुर्गा पूजा उत्सव शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रदेश में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी सार्वजनिक आयोजन सड़कों या पांडालों में नहीं होगा। कोरोना महामारी की वजह से मेले भी नहीं लगेंगे। कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। लोग अपने घरों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन कर सकते हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दशहरा में होने वाली रामलीलाओं के मंचन की परंपरा नहीं टूटने की बात कही है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में रामलीला मंचन की परंपरा रही है, ऐसे में वह इस परंपरा को तोड़ना नहीं चाहते। कोरोना काल में रामलीला का मंचन किया जा सकेगा, लेकिन शर्त रहेगी कि वहां 100 से ज्यादा दर्शक नहीं होंगे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेनिटाइजेशन, मास्क और हाथ धोने के निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

बता दें कि, भारत वर्ष में कई पर्व मनाये जाते हैं। इन्हीं में से एक है दुर्गा पूजा। इस उत्सव में शक्ति रुपा माँ भगवती की आराधना की जाती है। देश के अलग-अलग राज्यों में यह पर्व मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान उत्तर भारत में नवरात्र के साथ ही दशमी के दिन रावण पर भगवान श्री राम की विजय का उत्सव विजयदशमी मनाया जाता है। उत्तर भारत में इन दिनों में रामलीला के मंचन किये जाते हैं। मेले लगते हैं। लोग बड़ी धूमधाम इन पर्वों को मनाते हैं। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस बार इन पर्वों की चमक फिकी पड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

इदं लघु-पाकिस्तानदेशः अस्ति, अत्र हिन्दूनां आगमनम् निषेध: ! ये मिनी पाकिस्तान है, यहाँ हिंदुओं का आना मना है ?

२०२४ मे ६ दिनाङ्के छत्तीसगढस्य बिलासपुरे अर्षद्, नफीस्, शोयब्, राजा खान् अथवा सज्जद् अली इत्येतैः जीवन्दीप् सिङ्घ् नामकः...

गृहे प्रत्यागमनम्, फरजाना पल्लवी भवति, नर्गिस् मानसी भवति ! घर वापसी, फरजाना बनी पल्लवी, नरगिस हुई मानसी !

उत्तरप्रदेशस्य बरेली-मोरादाबाद्-जनपदयोः 2 मुस्लिम्-बालिकाः गृहं प्रत्यागताः सन्ति। तौ उभौ हिन्दुधर्मं स्वीकृत्य हिन्दु-बालिकानां विवाहम् अकुर्वन्। रामपुरस्य फर्हाना बरेली नगरे...

किं हिन्दु-पुत्री सलार् इत्यस्य पुत्रस्य विरुद्धं स्पर्धां कर्तुं न शक्नोति ? क्या सालार के बेटे के खिलाफ चुनाव भी नहीं लड़ सकती एक हिंदू...

२०२४ लोकसभानिर्वाचनस्य चतुर्थः चरणः सोमवासरे (मे १३, २०२४) ९६ आसनेषु अभवत्, येषु एकः हैदराबाद् आसीत्! तेलङ्गाना-राज्यस्य राजधानी ए....

मोईन शेख: एकस्याः महिलायाः यौनशोषणम् अकरोत्, ततः तां धर्मान्तरणं कर्तुम् आदिष्टवान् ! मोईन शेख ने किया महिला का यौन शोषण, फिर धर्मांतरण करने को...

मध्यप्रदेशस्य इन्दौर्-नगरे मोईन् अली नामकः पुरुषः दीर्घकालं यावत् एका महिलां लैङ्गिकरूपेण शोष्य तस्याः मतं परिवर्तयितुं बलात्कृतवान्। यदि सा...
Exit mobile version