योगी सरकार का बड़ा फैसला, केंद्र की तर्ज पर राज्यकर्मियों को भी मिलेगा त्योहारी अडवांस

Date:

केंद्र सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार भी सरकारी कर्मचारियों को दीपावली पर अडवांस रकम देने का ऐलान कर सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वित्त विभाग को इससे जुड़ी योजना तैयार करने के आदेश दिए हैं। वित्त विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को इसको लेकर मंथन भी किया।

वित्त विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य सरकार भी केंद्र की तरह 10 हजार रुपये का दिवाली पर अडवांस देगी। इस रकम पर इंट्रेस्ट नहीं लगेगा और इसे 10 किस्तों में वापस करना होगा। इसी तरह केंद्र की तर्ज पर प्रदेश की योगी सरकार कर्मचारियों के लिए एलटीए कैश वाउचर स्कीम भी लाएगी। उपभोक्ता खर्च बढ़ाकर अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने की योजना के तहत सरकार ने यह फैसला किया। वित्त विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक कर्मचारियों को किस तहर से लाभ दिया जाएगा। इसको लेकर विभाग अगले दो से तीन दिन में रूपरेखा तैयार कर लेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार सरकारी कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया जाएगा। कोरोना से कमाई में आई कमी को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार की कोशिश है कि बड़ा राज्य होने के चलते यूपी को केंद्र से ज्यादा से ज्यादा धनराशि मिले। बता दें कि अगर योगी सरकार ने केंद्र की तरह त्योहारी अग्रिम और एलटीसी के बदले नकदी वाउचर के भुगतान का फैसला लेती है तो राज्य में करीब 16 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

अप्राकृतिक-मैथुनस्य अनन्तरं हिन्दु-बालिका बन्धिता, बलात्कृता, गोमांसं पोषिता च ! हिंदू लड़की को फँसाया, रेप और अप्राकृतिक सेक्स के बाद गोमांस भी खिलाया !

मध्यप्रदेशस्य ग्वालियर्-नगरे सबीर् खान् नामकस्य युवकस्य विरुद्धं हिन्दु-बालिकया सह लव्-जिहाद् इति कथ्यमानं प्रकरणं पञ्जीकृतम् अस्ति। सबीर् इत्ययं प्रथमं...

कर्णाटके गृहं प्रति अश्लीलानि छायाचित्राणि दर्शयित्वा मतदानं न कर्तुं प्रार्थयन्तु ! कर्नाटक में घर-घर जाकर अश्लील फोटो दिखा वोट न करने की अपील !

कर्णाटक-महिला-आयोगः मुख्यमन्त्रिणं सिद्धरमैया-वर्यं पत्रम् अलिखत् यत् एकस्मिन् प्रकरणस्य एस्. ऐ. टि. अन्वेषणं कर्तव्यम् इति। कर्नाटक-महिला-आयोगः हसन्-नगरे वैरलस्य कथितस्य...

सन्देशखली-नगरे टी. एम्. सी. नेता हाफिज़ुल् खान् इत्यस्य निवासस्थाने गोला-बारुदः विदेशीय-पिस्तोल् चलभत् ! संदेशखाली में TMC नेता हफीजुल खान के ठिकाने पर मिला गोला...

केन्द्रीय-अन्वेषण-विभागेन (सि. बि. आई.) शुक्रवासरे (एप्रिल् २६, २०२४) पश्चिमबङ्गालराज्यस्य सन्देशखली-नगरे आक्रमणानि कृतानि। सन्देशखली-नगरे सी. बी. आई. इत्यनेन महतीं...

काङ्ग्रेस्-पक्षः प्रथमवारं मुस्लिम्-आरक्षणम् आनयत्-भाजपा ! कांग्रेस ही लेकर आई थी पहली बार मुस्लिम आरक्षण-भाजपा !

कर्णाटके काङ्ग्रेस्-पक्षस्य प्रचारयन्त्रं स्वसंरक्षणार्थं सामाजिकमाध्यमेषु सक्रियम् अस्ति। एतेषां सर्वान् मुस्लिम्-जनान् आरक्षणे स्थापयितुं कार्यं काङ्ग्रेस्-पक्षेन न कृतम्, अपितु देवेगौडा-सर्वकारेण...
Exit mobile version