CM योगी का ऐलान, सिख गुरुओं के इतिहास को पाठ्यक्रम में करेंगे शामिल

Date:

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को सिख गुरुओं के इतिहास को राज्य के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हर वर्ष 27 दिसंबर प्रदेश के सभी स्कूलों में साहिबजादा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों व माता गुजरी की शहादत को समर्पित ‘साहिबजादा दिवस’ पर आयोजित गुरुवाणी कीर्तन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के बलिदानों को सभी को जानना चाहिए। गुरु गोविंद सिंह ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने पुत्रों को समर्पित करते हुए दुखी न होकर पूरे उत्साह के साथ कहा था- ‘चार नहीं तो क्या हुआ जीवित कई हजार’। सीएम ने कहा कि मैं राज्य के शिक्षा मंत्री को सिख गुरुओं की भूमिका को राज्य के पाठ्यक्रम में शामिल करने का सुझाव देता हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरुबाणी कीर्तन हम सबको देश और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वाहन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अगर इतिहास को भूला दिया जाए तो कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। सिख समाज अपनी कड़ी मेहनत के लिए जाना जाता है। सिख गुरुओं ने अपने जीवन का बलिदान दिया। देश हमेशा इसे याद रखेगा। सिख इतिहास पढ़ने से पता चलता है कि विदेशी आक्रातांओं ने जब भारत धर्म और संस्कृति को नष्ट करने के लिए, भारत वैभव को पूरी तरह समाप्त करने का एक लक्ष्य बना लिया था, तब गुरु नानक ने भक्ति के माध्यम से अभियान प्रारंभ किया और कीर्तन उसका आधार बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

अखिलेशः यादवस्य निकटवर्तिनः समाजवादी पक्षस्य नेतारः सप्तमे दिनाङ्कस्य अनन्तरं जयश्रीरामकाणाम् निष्कासनं करिष्यन्ति ! 7 तारीख के बाद निकाल देंगे जय श्री राम वालों का...

उत्तरप्रदेशस्य मैनपुरी-मण्डले महाराणा प्रतापस्य प्रतिमायाः अपवित्रतायाः अनन्तरं, वाक्पटुता चरमे अस्ति! एतेषां कथनानां परिप्रेक्ष्ये, गगन् यादवः इदानीं एक्स्-मञ्चे शीर्षकाः,...

मिशनरी-विद्यालये बालस्य शिखा अपहृतः, तस्य नाम कर्तुम् अशङ्कयत्, तिलकं प्रयुज्यत इति निन्दितः? मिशनरी स्कूल में काट ली बच्चे की शिखा, नाम काटने की धमकी,...

उत्तर्प्रदेश्-राज्यस्य बलिया-नगरस्य एका निजीविद्यालये एकस्मिन् हिन्दुछात्रस्य वेणी कटा जाता। पीडितस्य छात्रस्य व्याक्क्सीन् अपि आक्षेपितः आसीत्! सेण्ट्-मेरीस् इति नाम्नः...

आचार्य-प्रमोद-कृष्णम् इत्यनेन अभिधीयत यत् यदि काङ्ग्रेस्-पक्षः सर्वकारस्य निर्माणं करोति तर्हि राहुलगान्धी-वर्यः राममन्दिरस्य विषये सर्वोच्चन्यायालयस्य निर्णयं व्यतिक्रमयिष्यति इति। आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा, कांग्रेस की...

काङ्ग्रेस्-पक्षः यदि केन्द्रे सर्वकारस्य निर्माणं करोति तर्हि राममन्दिरस्य विषये सर्वोच्चन्यायालयस्य निर्णये परिवर्तनं कर्तुम् इच्छति। अस्मिन् सभायां काङ्ग्रेस्-पक्षस्य पूर्वराष्ट्रपतिः...

मुस्लिमः भूत्वा आरक्षणं प्राप्नुयात्, सामाजिक माध्यमेषु याचना भवति, भारतं दारुल्-इस्लाम्-मतं प्रति अग्रे अवर्धत् ? मुस्लिम बनो और आरक्षण पाओ, सोशल मीडिया पर डिमांड, दारुल...

प्रधानमन्त्रिणा नरेन्द्रमोदिना २०२४ तमस्य वर्षस्य लोकसभा-निर्वाचनस्य प्रचारस्य समये स्वस्य अनेकासु सार्वजनिकसभासु उक्तवान् यत् सः कस्यापि मूल्येन धर्मस्य आधारेण...
Exit mobile version