16 OCT को योगी सरकार 31,277 शिक्षकों को बांटेगी नियुक्ति पत्र

Date:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती के 31,277 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इन सभी को 16 अक्टूबर को जॉइनिंग लेटर वितरित​ किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र देंगे।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल के मुताबिक, विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करने के साथ उनको संबंधित जिलों में 14 एवं 15 अक्टूबर को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। सभी को 16 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। जिलों के प्रभारी मंत्री, स्थानीय सांसद और विधायकों की मौजूदगी में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। कुल चयनित 31,277 अभ्यर्थियों में सामान्य श्रेणी के 15,933, अन्य पिछड़ा वर्ग के 8,513, एससी वर्ग के 6,615 और एसटी वर्ग के 216 कैंडिडेट्स शामिल हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में रोजगार को लेकर बेहद गंभीर हैं। वे लगातार युवाओं को रोजगार और नौकरी देने की बात कर रहे हैं। अब इसका जमीनी असर दिखने लगा है। योगी सरकार तीन सालों में पहले ही तीन लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दे चुकी है। अबतक आंकड़ों के मुताबिक पिछले 15 वर्षों में योगी सरकार सबसे ज़्यादा नौकरियां देने का रिकॉर्ड बना चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

आचार्य-प्रमोद-कृष्णम् इत्यनेन अभिधीयत यत् यदि काङ्ग्रेस्-पक्षः सर्वकारस्य निर्माणं करोति तर्हि राहुलगान्धी-वर्यः राममन्दिरस्य विषये सर्वोच्चन्यायालयस्य निर्णयं व्यतिक्रमयिष्यति इति। आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा, कांग्रेस की...

काङ्ग्रेस्-पक्षः यदि केन्द्रे सर्वकारस्य निर्माणं करोति तर्हि राममन्दिरस्य विषये सर्वोच्चन्यायालयस्य निर्णये परिवर्तनं कर्तुम् इच्छति। अस्मिन् सभायां काङ्ग्रेस्-पक्षस्य पूर्वराष्ट्रपतिः...

मुस्लिमः भूत्वा आरक्षणं प्राप्नुयात्, सामाजिक माध्यमेषु याचना भवति, भारतं दारुल्-इस्लाम्-मतं प्रति अग्रे अवर्धत् ? मुस्लिम बनो और आरक्षण पाओ, सोशल मीडिया पर डिमांड, दारुल...

प्रधानमन्त्रिणा नरेन्द्रमोदिना २०२४ तमस्य वर्षस्य लोकसभा-निर्वाचनस्य प्रचारस्य समये स्वस्य अनेकासु सार्वजनिकसभासु उक्तवान् यत् सः कस्यापि मूल्येन धर्मस्य आधारेण...

गोधरायां रामभक्तानां दहनं कर्तुम् लालुप्रसादः प्रयत्नम् अकरोत्-पीएम मोदी ! लालू यादव ने की गोधरा में रामभक्तों को जलाने वाले को बचाने की कोशिश-PM मोदी...

प्रधानमन्त्री नरेन्द्रमोदी शनिवासरे (मे ४,२०२४) बिहारस्य मिथिला-नगरस्य दर्भङ्गा-नगरं प्राप्तवान्, यत्र सः २०२४ तमस्य वर्षस्य लोकसभा-निर्वाचनात् पूर्वं विशालां जनसभां...

मुम्बई आक्रमणः आर. एस. एस समर्थित आरक्षकेण आई. पी. एस. अधिकारी हेमंत करकरे इत्यस्य हत्या-कांग्रेस नेता ! मुंबई हमले में IPS हेमंत करकरे को...

२०२४ तमे वर्षे लोकसभायाः निर्वाचनं आसन्नम् अस्ति। महाराष्ट्र-विधानसभायाः विपक्षस्य नेता तथा काङ्ग्रेस्-सदस्यः विजय् वडेट्टीवारः अवदत् यत् मुम्बै-आक्रमणस्य समये...
Exit mobile version