उत्तरप्रदेशस्य मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथस्य इंद्रप्रस्थ स्थितं ७ लोक कल्याणमार्गे अद्य प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदीणा मेलनम् भवति !
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो रही है !
स्व द्वयो दिवसयो यात्रायामकस्मात् इन्द्रप्रस्थं प्राप्त: सीएम योगी: गुरूवासरम् गृहमंत्री अमित शाहेन मेलनम् कृतः !
अपनी दो दिनों की यात्रा पर अचानक दिल्ली पहुंचे सीएम योगी ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की !
भाजपाया: प्रमुखेण सह सीएम योगिण: मेलनं इदृशं कालम् भवतः यदा मंत्रिपरिषदे परिवर्तनम् गृहित्वा परिकल्पनानि भवन्ति !
भाजपा के आलाकमान के साथ सीएम योगी की मुलाकात ऐसे समय हो रही हैं जब कैबिनेट में फेरबदल को लेकर अटकलें लग रही हैं !
केचन दिवसानि पूर्व संघस्य भाजपा दलम् संगठनस्य च् पदाधिकारिण: लक्ष्मणनगरे विधायकै:, मन्त्रिभिः एवमोप मुख्यमन्त्रिभिः मेलनम् कृत्वा सर्वकारं प्रत्ये अभिज्ञानम् नीता: !
कुछ दिनों पहले संघ और भाजपा पार्टी संगठन के पदाधिकारियों ने लखनऊ में विधायकों, मंत्रियों एवं उप मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करके सरकार के बारे में फीडबैक लिया !
अवगम्यते तत विधानसभा निर्वाचनस्य तत्परतानां दृष्टिगत सामाजिक समीकरणान् जयाय मंत्रिपरिषदे केचन न मुखान् स्थानम् दत्तुम् शक्नोति !
समझा जाता है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को जगह दी जा सकती है !
अद्यतन: उत्तरप्रदेशे परिवर्तनम् गृहित्वा स्थितिम् अधुना स्पष्टम् नास्ति तु सूत्रान् कथनमस्ति तत यदि मंत्रिमंडले केचन परिवर्तनम् भवति तदा यस्मिन् विस्मयम् न भवनीयम् !
फिलहाल यूपी में बदलाव को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन सूत्रों को कहना है कि अगर मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव होता है तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए !
राजनैतिक बीथिषु चर्चा इति वार्तायाः अप्यास्ति तत कांग्रेसम् त्यक्त्वा भाजपायाम् सम्मिलित: अभवत् जितिनप्रसादम् मंत्रीनिर्मितुम् शक्नोति ! सीएम योगिण: इंद्रप्रस्थ भ्रमणं भवितं परिवर्तनै: संयुक्तवा दृश्यते !
सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की भी है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद को मंत्री बनाया जा सकता है ! सीएम योगी का दिल्ली दौरा भी होने वाले बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है !
उत्तरप्रदेशे २०२२ तमे विधानसभा निर्वाचनम् भवितमस्ति ! दलस्य दृष्टि २०१७ यथा प्रदर्शनं पुनः कृतस्यास्ति ! वर्तमाने संपन्नाभवत् पंचायत निर्वाचने दलमपेक्षितं साफल्यं न लब्धम् !
यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। पार्टी की नजर 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने की है ! हाल में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली है !
येन राज्यस्य केचन जात्या: खिन्नताया संयुक्तवा दृश्यते ! सूत्राणां कथनमस्ति तत दलम् खिन्नम् चरितं समुदायानां स्वेन सह संयुक्ताय तस्य नेतृन् महत्वपूर्ण जिम्मेवारिम् दत्तुम् शक्नोति !
इसे राज्य के कुछ तबकों की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है ! सूत्रों का कहना है कि पार्टी नाराज चल रहे समुदायों को अपने साथ दोबारा जोड़ने के लिए उनके नेताओं को अहम जिम्मेदारी दे सकती है !
दलम् सामाजिक समीकरण सिध्दस्य दिशायाम् कार्यम् करोति ! अनुप्रिया पटेलस्यापि गृह मंत्रिणा मेलनम् भविते !
पार्टी सामाजिक समीकरण साधने की दिशा में काम कर रही है ! अनुप्रिया पटेल की भी गृह मंत्री से मुलाकात हुई है !
इदृशैव परिकल्पनानि सन्ति तत अपना दलतः अनुप्रिया पटेलम् केंद्रे तस्या: भर्ता डॉ आशीष पटेलं राज्य मंत्रिमंडले स्थानम् दत्तुम् शक्नोति !
ऐसी अटकलें हैं कि अपना दल से अनुप्रिया पटेल को केंद्र में या उनके पति डॉ आशीष पटेल को राज्य मंत्रिमंडल में जगह दी सकती है !
योगी: मंत्रिमंडले पिछड़ानि अनुसूचित जात्या: नेतृणाम् प्रतिनिधित्वं बर्धितुम् शक्नोति !
योगी मंत्रिमंडल में पिछड़े और अनुसूचित जाति के नेताओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकता है !
लक्ष्मणनगरे बुधवासरस्य रात्रि सीएम योगिण: मेलनम् प्रदेश भाजपाध्यक्ष: स्वतंत्र देव सिंहेन दलस्य राज्य प्रभारी (संगठन) सुनील बंसलेन अभवताम् !
लखनऊ में बुधवार की रात सीएम योगी की मुलाकात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी के राज्य प्रभारी (संगठन) सुनील बंसल से हुई !
सूत्राणां कथनमस्ति तत इति गोष्ठ्याम् सम्मिलताय बंसल: उदग्रयानेण लक्ष्मणनगरम् प्राप्त: स्म ! कथ्यते तत वर्तमानस्य काले गोष्ठिभिः निःसृतं परिणामेषु इंद्रप्रस्थे अंतिम निर्णयम् भवितुम् शक्नोति !
सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में शरीक होने के लिए बंसल हेलिकॉप्टर से लखनऊ पहुंचे थे ! कहा जा रहा है कि हाल के समय में बैठकों से निकले नतीजों पर दिल्ली में अंतिम फैसला हो सकता है !