28.1 C
New Delhi

भारत में COVID-19 वैक्सीन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की बड़ी घोषणा

Date:

Share post:

दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सभी को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन ने ट्रायल पूरा होने से पहले से ही लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश वैक्सीन पर सफलता के काफी करीब हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मंगलवार को बताया कि भारत में कोविड-19 के लिए टीका साल 2021 की शुरुआत तक आने की उम्मीद है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कहा, “हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में देश में एक से अधिक स्रोतों से वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। हमारे विशेषज्ञों का एक समूह देश में वैक्सीन के वितरण की योजना बनाने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में कोविड-19 के कुल केस 71 लाख से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन भारत में पिछले पांच हफ्तों में औसत दैनिक मामलों में लगातार गिरावट आई है। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के मामले 71 लाख 75 हजार 881 हो गए हैं, जिनमें 8 लाख 38 हजार 729 सक्रिय मामले हैं। जबकि 62 लाख 27 हजार 296 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1 लाख 9 हजार 856 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

आपको बता दें कि, भारत में तीन कोरोना वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के स्टेज में हैं, उनमें भारत बायोटेक-आईसीएमआर की कोवैक्सिन (COVAXIN), जायडस कैडिला की जाइकोव-डी (ZyKov-D) और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड (Covishield) शामिल है। जिसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर तैयार कर रही है। इन वैक्सीन में से Covishield अपने परीक्षण के तीसरे चरण में है और एस्ट्राजेनेका इसकी करोड़ों खुराक का उत्पादन करने की तैयारी में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

अप्राकृतिक-मैथुनस्य अनन्तरं हिन्दु-बालिका बन्धिता, बलात्कृता, गोमांसं पोषिता च ! हिंदू लड़की को फँसाया, रेप और अप्राकृतिक सेक्स के बाद गोमांस भी खिलाया !

मध्यप्रदेशस्य ग्वालियर्-नगरे सबीर् खान् नामकस्य युवकस्य विरुद्धं हिन्दु-बालिकया सह लव्-जिहाद् इति कथ्यमानं प्रकरणं पञ्जीकृतम् अस्ति। सबीर् इत्ययं प्रथमं...

कर्णाटके गृहं प्रति अश्लीलानि छायाचित्राणि दर्शयित्वा मतदानं न कर्तुं प्रार्थयन्तु ! कर्नाटक में घर-घर जाकर अश्लील फोटो दिखा वोट न करने की अपील !

कर्णाटक-महिला-आयोगः मुख्यमन्त्रिणं सिद्धरमैया-वर्यं पत्रम् अलिखत् यत् एकस्मिन् प्रकरणस्य एस्. ऐ. टि. अन्वेषणं कर्तव्यम् इति। कर्नाटक-महिला-आयोगः हसन्-नगरे वैरलस्य कथितस्य...

सन्देशखली-नगरे टी. एम्. सी. नेता हाफिज़ुल् खान् इत्यस्य निवासस्थाने गोला-बारुदः विदेशीय-पिस्तोल् चलभत् ! संदेशखाली में TMC नेता हफीजुल खान के ठिकाने पर मिला गोला...

केन्द्रीय-अन्वेषण-विभागेन (सि. बि. आई.) शुक्रवासरे (एप्रिल् २६, २०२४) पश्चिमबङ्गालराज्यस्य सन्देशखली-नगरे आक्रमणानि कृतानि। सन्देशखली-नगरे सी. बी. आई. इत्यनेन महतीं...

काङ्ग्रेस्-पक्षः प्रथमवारं मुस्लिम्-आरक्षणम् आनयत्-भाजपा ! कांग्रेस ही लेकर आई थी पहली बार मुस्लिम आरक्षण-भाजपा !

कर्णाटके काङ्ग्रेस्-पक्षस्य प्रचारयन्त्रं स्वसंरक्षणार्थं सामाजिकमाध्यमेषु सक्रियम् अस्ति। एतेषां सर्वान् मुस्लिम्-जनान् आरक्षणे स्थापयितुं कार्यं काङ्ग्रेस्-पक्षेन न कृतम्, अपितु देवेगौडा-सर्वकारेण...