37.9 C
New Delhi

यूपी पंचायत चुनाव 2020 की तैयारियों में जुटी भाजपा

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए भाजपा मतदाता सूचियों को दुरुस्त कराने और संवाद-संपर्क बढ़ाने पर फोकस करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि गांव, गरीब, किसान का आत्मनिर्भर होना पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय का माध्यम बनेगा। गांवों की सम्पन्न्ता से राष्ट्र की आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होगा। पार्टी का पूरा जोर मतदाता सूची में सहयोग करने पर केन्द्रित रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इसकी चिंता करना होगा कि कोई भी मताधिकार से वंचित न रहे। नेताओं के प्रवास व संवाद के जरिए गांव, चौपाल व मजरों तक पार्टी का संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर की बैठकों में चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारने का काम होगा। 15 से 21 अक्तूबर तक जिला स्तर पर पंचायत चुनाव के लिए बैठकें होंगी। इसके साथ ही 25 अक्टूबर तक ब्लाकों में बैठकें संपन्न करा लीं जाएंगी। मतदाता सूची सर्वस्पर्शी हो इसकी चिन्ता हम सभी को करनी है।

यूपी बीजेपी के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब पंचायत चुनाव में निर्वाचित होगा तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों के निर्णयों, नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव का विकास और भी तेजी से होगा। पंचायत चुनाव के लिए जमीनी कार्य प्रारम्भ करना है। कार्यकर्ताओं की शक्ति व सहभागिता से संगठन योजना के अनुसार इस चुनाव में निश्चित सफल होगा। वहीं, इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव संयोजक विजय बहादुर पाठक ने गत दिनों प्रदेश में 18 कमिश्नरी मुख्यालयों पर पंचायत चुनाव को लेकर हुई बैठकों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भूपेन्द्र चौधरी, रमा शंकर सिंह पटेल तथा, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सहित पंचायत चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

कर्णाटके गृहं प्रति अश्लीलानि छायाचित्राणि दर्शयित्वा मतदानं न कर्तुं प्रार्थयन्तु ! कर्नाटक में घर-घर जाकर अश्लील फोटो दिखा वोट न करने की अपील !

कर्णाटक-महिला-आयोगः मुख्यमन्त्रिणं सिद्धरमैया-वर्यं पत्रम् अलिखत् यत् एकस्मिन् प्रकरणस्य एस्. ऐ. टि. अन्वेषणं कर्तव्यम् इति। कर्नाटक-महिला-आयोगः हसन्-नगरे वैरलस्य कथितस्य...

सन्देशखली-नगरे टी. एम्. सी. नेता हाफिज़ुल् खान् इत्यस्य निवासस्थाने गोला-बारुदः विदेशीय-पिस्तोल् चलभत् ! संदेशखाली में TMC नेता हफीजुल खान के ठिकाने पर मिला गोला...

केन्द्रीय-अन्वेषण-विभागेन (सि. बि. आई.) शुक्रवासरे (एप्रिल् २६, २०२४) पश्चिमबङ्गालराज्यस्य सन्देशखली-नगरे आक्रमणानि कृतानि। सन्देशखली-नगरे सी. बी. आई. इत्यनेन महतीं...

काङ्ग्रेस्-पक्षः प्रथमवारं मुस्लिम्-आरक्षणम् आनयत्-भाजपा ! कांग्रेस ही लेकर आई थी पहली बार मुस्लिम आरक्षण-भाजपा !

कर्णाटके काङ्ग्रेस्-पक्षस्य प्रचारयन्त्रं स्वसंरक्षणार्थं सामाजिकमाध्यमेषु सक्रियम् अस्ति। एतेषां सर्वान् मुस्लिम्-जनान् आरक्षणे स्थापयितुं कार्यं काङ्ग्रेस्-पक्षेन न कृतम्, अपितु देवेगौडा-सर्वकारेण...

बिलाल् हुसैन् नामकः हिन्दुनाम्ना बालिकानां कृते अश्लीलसन्देशान् प्रेषयति स्म। बिलाल हुसैन हिंदू नामों से लड़कियों को भेजता था अश्लील मैसेज !

अस्साम्-राज्यस्य राजधान्यां गुवाहाटी-नगरे आरक्षकैः मोहम्मद् बिलाल् हुसैन् नामकः अपराधी गृहीतः। बिलाल् एकं बालिकाम् तस्याः मित्राणि च सैबर्स्टाल्किङ्ग् करोति...